अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      ‘झारखंड कुड़मी समाज के साथ हुआ राजनीति षडयंत्र’

      ओरमांझी (आमोद)। रांची जिले के के ओरमांझी अंचल मैदान में रविवार को कुरमी विकास मोर्चा का सम्मेलन प्रखंड अध्यक्ष संजय महतो की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कुरमी-कुड़मी समाज के सैकड़ो लोग शामिल हुए।

      jharkhand kurmi 2 सम्मेलन में मुख्य रूप से उपस्थित जुगसलाई विधायक रामचंद्र सहिस ने उपस्थित कुरमी समाज लोगों को संबोधित करते हुए कहा विधानसभा के अगले सत्र में कुरमी-कुडमी जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग रखा जाएगा।

      उन्होंने 28 जनवरी को मोराबादी मैदान में होने वाले कुरमी विकास मोर्चा की रैली में अपने विधानसभा क्षेत्र से हजारों लोगों को लाने की बात कही।

      डुमरी विधायक जगरन्नाथ महतो ने कहा कि कुरमी समाज को राजनीति षडयंत्र के तहत अनुसूचित से हटाया गया है। वहीं कुरमी विकास मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि अब तक झारखंड के 67 प्रखंडों में सम्मेलन किया जा चुका है।jharkhand kurmi 1

      इनके अलावा सम्मेलन को भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष रणधीर चौधरी, खादी बोर्ड के अध्यक्ष अमरनाथ चौधरी, जिला परिसद सदस्य सरिता देवी, पंसस अंजित कुमार सहित कई लोगों ने संबोधित किया। मौके पर मुख्य रूप से संजयलाल महतो, आकाश महतो, संतोष महतो, विरेंद्र महतो, मनोज कुमार महतो, मुनेश महतो, भुनेश्वर महतो, शिवचरण महतो, हरिमोहन महतो, राजु महतो, कमलेश महतो, हरिश व कुशल सहित कुरमी समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!