अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      चयनित कार्यपालक सहायकों में 193 का हुआ पदास्थापन, देखिए पूर्ण सूची

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में  चयनित अभियर्थियों में  कुल 193 कार्यपालक सहायकों की नियुक्ति कर दी गई है।

      जिला स्थापना प्रशाखा द्वारा जारी आदेश के अनुसार निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, बिहार के पत्रांक-796/19 द्वारा स्वीकृत कार्यपालक सहायक के 17 पद पर समाहरणालय में संधारित कार्यपालक सहायक के पैनल सूची से सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार द्वारा निर्गत प्रपत्र के प्रावधानों के अंतर्गत आरक्षण संबंधी नियमों का अनुपालन करते हुए संविदा के आधार प्रतिनियुक्त किया गयी है।

      वहीं, भूमि उप समाहर्ता, पूर्वी मुजफ्फरपुर के पत्रांक-674/19 एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी के पत्रांक-2862/19 के आलोक में संधारित कार्यपालक सहायक के पैनल सूची से 3 चयनितों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

      सचिव मुजफ्पफरपुर स्कोर-सह-जिला अवर निबंधक के पत्रांक-95/19 एवं निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्व नियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, मुजफ्फरपुर के पत्रांक-2804/19 से मांग पत्र के आलोक में संधारित कार्यपालक सहायक के पैनल सूची से कुल 16 चयनितों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

      वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्परपुर के पत्रांक-203/19 के आलोक में संधारित कार्यपालक के पैनल सूची से संबंधित नियमों का पालन करते हुए कुल 32 चयनितों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

      वहीं एक चयनित को उप सचिव सूचना एवं जन संपर्क विभाग, बिहार के पत्रांक-686/19 के आलोक में जिला जन संपर्क कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है।

      जिलाधिकारी, मुजफ्पफरपुर के पत्रांक-1598/19 के आलोक में कुल 82 चयनित अभियर्थियों को आरक्षण कोटिवार नियोजन हेतु जिला पंचायत राज कार्यालय मुजफ्फरपुर में प्रतिनियुक्त किया गया है।

      आलावे विद्युत कार्यपालक अभियंता कार्यालयों, उप मतस्य निदेशक, तिरहुत प्रक्षेत्र, मुजफ्फरपुर, अधीक्षण अभियंता, पथ निर्माण विभाग, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला समादेष्टा, बिहार रक्षा गृह वाहिनी से मांग पत्र के आलोक में कुल 42 चयनित अभियर्थियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

      निचे देखिए प्रतिनियुक्त चयनित कार्यपालक सहायकों की सूची……1 2 3 9 8 6 5 4 10 11 12 13 14 16 17 7 1

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!