अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      घोड़ा कटोरा में सीएम के हाथ बुद्ध की 70फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण

      राजगीर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के राजगीर में आज 25 नवंबर की पूर्वाह्न घोड़ा कटोरा स्थित भगवान बुद्ध की 70 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया।

      RAJGIR CM BUDHDH STECHU 1इस अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में सीएम नीतीश कुमार व डीसीएम सुशील मोदी पहुंचे। सीएम ने अपने हाथों से धार्मिक प्रक्रियाएं पूरी की।

      भगवान बुद्ध की यह मूर्ति सारनाथ में स्थापित मूर्ति की प्रतिकृति है। घोड़ा कटोरा में बुद्ध की मूर्ति की स्थापना का महत्व इसलिए भी अधिक है कि इसके ठीक पीछे गिरियक की तरफ घोड़ा कटोरा पहाड़ी पर बुद्ध के सबसे प्रिय शिष्य सारिपुत्र की अस्थियां स्तूप में दफन हैं।

      इस स्तूप का निर्माण सम्राट अशोक ने कराया था। बुद्ध सारिपुत्र को अपने समानांतर मानते थे। सारिपुत्र ने बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार में बड़ी भूमिका निभाई थी।RAJGIR CM BUDHDH STECHU 2

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!