अन्य
    Thursday, April 18, 2024
    अन्य

      गैंस एजेंसी संचालक हत्या कांड का यूं हुआ खुलासा, भांजा के साथ सहयोगी धराया

      “कई बार खोजी कुत्ता द्वारा भीड़ में मृतक संचालक के भांजा को अपने मुंह से हाथ पकड़ने पर तत्काल पुलिस द्वारा मृतक गैंस एजेंसी संचालक शम्भू शरण सिंह उर्फ़ कारू लाल के भांजा ज्ञान देव शरण उर्फ़ टिंकू को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया….”

      nalanda murder 2नगरनौसा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव में शनिवार के दिन गैंस एजेंसी संचालक शम्भू शरण सिंह उर्फ़ कारू लाल के गला व मुँह दबाकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक गैंस एजेंसी संचालक के भांजा एवं एजेंसी में कार्य करने वाले एक अन्य प्रेमनगर गांव निवासी ब्रह्मदेव प्रसाद के पुत्र बृंद कुमार को गिरफ्तार किया है।

      इस मामले में गांव निवासी जगरनाथ प्रसाद सिंह के पुत्र रत्नेश कुमार ने मृतक संचालक के भांजा ज्ञान देव शरण उर्फ़ टिंकू व एजेंसी में काम करने वाला थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव निवासी स्वर्गीय ब्रह्मदेव प्रसाद के पुत्र बृंद कुमार के साथ तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ धन हड़पने को लेकर गैंस एजेंसी संचालक शम्भू शरण सिंह उर्फ़ कारू लाल की हत्या करने का मामला स्थानीय थाना में दर्ज कराया था।

      पुलिस ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल खोजी कुत्ता लाकर सुराग ढूंढने का प्रयास किया। जिसमें पुलिस को सफलता हाथ लगी। खोजी कुत्ता ने सैकड़ों के भीड़ में मृतक संचालक के भांजा को अपने मुंह से उसका हाथ पकड़ लिया।

      पूछताछ के दौरान भांजा ज्ञान देव शरण उर्फ़ टिंकू ने मामा के हत्या के साजिश को कबूल किया। पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि जल्द ही मामला का खुलासा कर दिया जाएगा।nalanda murder nalanda murder 3

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!