अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      गैंग रेप पीड़िता के घर पहुंचे पप्पु यादव , DGP को फोन पर बोले- नालंदा SP, राजगीर DSP-SHO को तुरंत हटाएं

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क टीम/नीरज। जनाधिकार पार्टी के अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव आज सुबह राजगीर के नई पोखर गांव पहुँचकर गैंगरेप पीड़िता एवं उसके परिजनों से मुलाकात की।

      श्री यादव ने परिजनों को दुख की घड़ी में हिम्मत रखने को कहा और गैंगरेप के आरोपियों को फाँसी की सज़ा देने की मांग की।

      उन्होंने सुशासन बाबू नीतीश कुमार पर तीखे बयान देते हुए कहा कि सुशासन बाबू का गृह जिला नालन्दा में ही बेटियां सुरक्षित नहीं रही।

      RAJGIR GANG RAPE PAPU YADAV 1

      किसी के घर की भी बेटी हो, इस पर राजनीति नही होनी चाहिए और बलात्कार जैसे जघन्य अपराध में समझौता भी नहीं होनी चाहिए।

      राजगीर जैसे अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। मुख्यमंत्री के पुलिस पदाधिकारी वाहनों के चालान काटने और दारू के धंधेबाजों से पैसे वसूलने में लगे हुए हैं।

      बिहार में किसी भी जगह अब बेटियां सुरक्षित नही है। गैंगरेप जैसी बड़ी घटनाओं पर भी आखिर क्यों सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक क्यो नही चर्चा करती है और दोषियों को फाँसी की सज़ा मुकम्मल करती है। सभी राजनीति करने वाले हमाम में नंगे है।

      उन्होनें कहा कि किसी भी घर की बेटी उसकी बेटी है। आज सोशल मीडिया के कुप्रचलन से बेटियां खतरे में वो सिर्फ अपनी माँ के पास ही सुरक्षित है।

      आखिर घटना के बाद कल रात 11 बजे पीड़िता का मेडिकल कराया गया। पुलिस के पदाधिकारी पीड़िता और उसके परिजनों से मिलना तक मुनासिब नही भी समझे।

      श्री यादव ने फोन पर डीजीपी से बात कर नालन्दा के पुलिस अधीक्षक, राजगीर उपाधीक्षक और राजगीर थानाध्यक्ष जैसे कर्तव्यहीन पुलिस पदाधिकारियों को हटाने की मांग की।

      उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में न्यायिक व्यवस्था तीव्र गति से कार्य करे।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!