अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      गृद्धकूट पर्वत पर रोज भगवान बुद्ध को प्रकट कर ठगी करने वाले तीन धराये

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज ने किया था खुलासा, आज हो गया प्रमाणित

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। नालंदा जिले के राजगीर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर पुलिस ने अप्रत्याशित कार्रवाई की है। गृद्धकूट पर्वत पर पर्यटकों से ठगी-वसूली करने वाले सरगना समेत 3 लोगों को धर दबोचा है।

      RAJGIR GRIDHKUT PARWAT CRIME 3 इसकी पुष्टि करते हुये अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को इस संबंध की शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया था। विगत 20 अक्टूबर को दोनों पदाधिकारी ने अपने जांच प्रतिवेदन में मामले की पुष्टि की।

      उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस सर्किल इंसपेक्टर को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। राजगीर डीएसपी को भी सूचना दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने सभी चिन्हित ठगों को अहले सुबह दबोचा गया। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को कहा गया है।

      RAJGIR GRIDHKUT PARWAT CRIME 4

      यह कार्रवाई राजगीर के प्रभारी थानेदार रंजीत कुमार सिन्हा के नेतृत्व में की गई है। उन्होंने राजगीर एसडीओ और डीएसपी से निर्देश के बाद सुबह गृद्धकूट पर्वत की घेराबंदी कर छापामारी की और तीन लोगों को रंगे हाथ मौके पर दबोच लिया गया।

      दबोचे गये लोगों में अर्जुन मालाकार पिता बाढ़ो मालाकार, प्रदीप कुमार पिता अर्जुन मालाकार, संजय कुमार पिता स्व. सुमति राम शामिल है। सबों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

      पढ़िये कैसे चल रहा था ठगी का खेल…..

      भगवान बुद्ध के नाम पर गोरखधंधा, दुनिया में बदनाम हो रहा नांलदा और बिहार

      RAJGIR SDO SANJAY KUMAR
      राजगीर एसडीओ संजय कुमार ….

       

      वेशक राजगीर एसडीओ संजय कुमार ने सीधी कार्रवाई करवा एक मिसाल कायम की है। वे बधाई के पात्र हैं कि धर्म के नाम पर चल रहे धंधे पर लगाम लगाई है।

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज पुनः उस वीडियो को यहां डाल रहा है कि कैसे और कौन लोग भगवान वुद्ध के नाम पर ठगी का धंधा कर रहे थे और लंबे अरसे से पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई थी……..

       

       

      देखिये वीडियो…….

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!