अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      कश्मीर-हिमाचल से कम नही है झारखंडः उपदेश खन्ना

      मशहूर दिवंगत सिने  कलाकार विनोद खन्ना के भतीजे और बॉलीवुड के मशहूर कलाकार और सिंगर उपदेश खन्ना और बिनोद सिन्हा रांची में हैं। उपदेश खन्ना झारखंड आने के बाद यहां के नैसर्गिक सौंदर्य में खो गए कहा कि कश्मीर हिमाचल से कम नही है झारखंड।

      updesh khanna 1 1उपदेश खन्ना ने कहा कि यहां के लोगों का प्यार उन्हें खींच लाया है। उनकी कोशिश होगी कि देश दुनिया को झारखंड के सौंदर्य से रूबरू कराऊँ, ताकि लोग यहां खिंचे चले आये।

      श्री खन्ना फ़िल्म ”ज़माना छोड़ देंगे हम” की शूटिंग लोकेशन के लिए आये हैं। फ़िल्म में आदित्य पंचोली, चंकी पांडेय, टीनू आनंद मुख्य भूमिका में हैं। इस दौरान एक शादी समारोह में भी अपनी गायकी का जलवा बिखेरने वाले हैं।

      इस फ़िल्म के निर्देशक बिनोद सिन्हा के अनुसार ज़माना छोड़ देंगे हम एक सत्य घटना पर आधारित फिल्म है, जिसका उदेश्य देश और दुनिया को झारखंड की संस्कृति, सौंदर्य और यहां के ताने बाने से रूबरू कराना है।

      श्री सिंह ने झारखंड के फ़िल्म पॉलिसी की भी तारीफ कि साथ ही कहा कि सरकार के मेहनत का प्रतिफल है कि आज तमाम फिल्मकार यहां खिंचे चले आ रहे हैं। फरवरी से मार्च महीने में इसकी शूटिंग पूरी कर ली जाएगी।

      इस फ़िल्म के अधिकांश कलाकार झारखंड के होंगे। 95 फीसद शूटिंग झारखंड के बेहतरीन लोकेशंस में होंगे। जल्द ही झारखंड में प्रमोशन होगा, चंकी पांडेय, आदित्य पंचोली, टीनू आनंद उसमे शामिल होंगे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!