अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      एसीबी ने महिला मुखिया को चार हजार नगद घूस लेते रंगे हाथ दबोचा

      वंशावली बनाने के एवज में मुखिया संखी मुर्मू ने पांच हजार रुपये की मांग की थी…..”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। जमशेदपुर की एसीबी (एंटी करप्सन ब्यूरो) टीम ने जमशेदपुर प्रखंड के हितकू पंचायत की मुखिया संखी मुर्मू को चार हजार रुपये घुस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

      CRUT MUKHIYA ACB 1एसीबी टीम को वादी जयंती दास ने सूचना दी थी कि वंशावली बनाने के एवज में मुखिया संखी मुर्मू पांच हजार रुपये की मांग की थी। मगर वादी ने आज चार हजार रुपये लेकर मुखिया के पास गई। तभी पूर्व से ही एसीबी की टीम वादी के साथ में थी।

      जैसे ही मुखिया ने वादी से रुपये लिया, ठीक उसी समय एसीबी की टीम ने मुखिया संखी मुर्मू को दबोच लिया।

      घुसखोर मुखिया का मेडिकल करवा कर एसीबी की टीम ने मुखिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी मुखिया को लेकर लोगों में काफी शिकायत थी। हर काम के लिए पैसे मांगना फितरत सा बन गया था।

      इसके बाद जयंती दास ने मोर्चा खोला और उक्त महिला मुखिया को घूस लेते हुए पकड़वा दिया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!