अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      एक्सपर्ट मीडिया के खुलासे के बाद अफीम की खेती के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (संतोष कुमार)। पूर्वी सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खूंटी के गिरोह द्वारा सुनियोजित तरीके से भोले- भाले ग्रामीणों को बहला कर अफीम की खेती कराए जाने के मामले का खुलासा सबसे पहले एक्सपर्ट मीडिया ने किया था।

      afim 3इस खुलासे के बाद प्रशासन जागा और आज बड़ी कार्रवाई करते हुए मुसाबनी क्षेत्र के करीब बीस एकड़ जमीन में लगे अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है। 

      वैसे जिला प्रशासन ने इसको लेकर पहले ग्रामीणों के साथ एक बैठक किया और अफीम की खेती से होनेवाले नुकसान और कानून के प्रति जागरूक किया।

      वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन की बातों को गंभीरता से लिया और पुलिस के साथ मिलकर अपने खेटों में लगे अफीम की फसलों को नष्ट किया और भविष्य में दुबारा इस क्षेत्र में इसकी खेती नहीं करने का प्रण लिया।

      साथ ही इसकी खेती करनेवालों की सूचना पुलिस को देने की भी भरोसा दिलाया।

      बता दें कि एक्सपर्ट मीडिया ने कुछ दिन पहले जमशेदपुर के ग्रामीण ईलाकों में अफीम की खेती के पीछे बाहरी शक्ति का हाथ होने का खुलासा किया था, जिसके बाद प्रशासनिक महकमा जागा और फिर ग्रामीणों को जागरूक कर आज यह कार्रवाई की गई। इसमें ग्रामीण एसपी सुभाष चंद्र जाट ने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।afim 2 afim 1

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!