अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      उन्नत तरीके से खेती कर आत्म निर्भर बनें किसानः सांसद रविन्द्र राय

      गिरिडीह(आसिफ)। जिले के सरिया प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में रविवार को तीन दिवसीय प्रखंड कृषि जागृति अभियान सह मेला प्रारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद डा. रविन्द्र कुमार राय तथा जिला कृषि पदाधिकारी ब्रजेश्वर दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वालित कर किया।

      इस मौके पर डॉ राय ने अपने संबोधन में कहा कि रविवार का दिन सभी सरकारी विभाग बंद रहते हैं। परंतु किसान एक ऐसा वर्ग है जो रविवार क्या दिन रात मेहनत करते हैं। इसी लिए रविवार के दिन ही मेले की शुरुआत की गई।

      उन्होंने कहा कि आज सम्पूर्ण देश में बेरोजगारी की समस्या है। जिसे धरती माता ही दूर कर सकेगी।पढ़े-लिखे उच्च योग्यताधारी सिर्फ नॉकरी कर ही नहीं बल्कि उन्नत तरीके से खेती कर आत्म निर्भर बन सकते हैं। हर व्यक्ति पेट भरने के लिए ही कुछ करता है। परंतु यह कार्य सिर्फ किसान ही कर सकता है। किसान अन्नदाता है। इनकी अहम भूमिका होती है। डॉ राय ने खेती के मामले में बढ़-चढ़ कर लोगों को आने को कहा।

      इसके बाद प्रखंड सभागार में किसानों का प्रशिक्षण सत्र चला। जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी सहित विभाग के कई अन्य अधिकारियों ने खेती करने के तरीके बताए। जिससे कम समय में उन्नत बीज का प्रयोग करते हुए खेती से अधिक आय प्राप्त की जा सके।इस मौके पर स्वाईल हेल्थ कार्ड का भी वितरण किया गया।

      वहीं गव्य विकाश, मत्स्य पालन,फसल बीमा, बचत खाता,इफको, किसान संचार आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं प्राकृतिक आपदाओं से उपज में आई कमी एवं अन्य अधिसूचित जोखिमों से होने वाले नुकशान की भरपाई के नियम एवं शर्तों को बताया गया।

      मौके पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संगीता कुमारी,प्रखंड प्रमुख रामपति प्रसाद,रामदेव यादव,जीप सदस्य अर्जुन आर्य, अनूप कुमार पांडेय, मुरली मनोहर मंडल, सचिन्द्र सिंह, नकुल मंडल बबलू मंडल, प्रदीप साहू, गोविंद प्रसाद, सभी पंचायत प्रतिनिधि व किसान उपस्थित थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!