अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      अवैध हथियार की सप्लाई के बाद प्रतिबंधित शराब का कारोबारी बना बाठा पुलिस के हत्थे चढ़ा

      हिलसा (चन्द्रकांत)। पुलिस की विशेष छापेमारी अभियान में शराबी के साथ-साथ कारोबारी भी धराया। पुलिस के हत्थे चढ़े कारोबारी पहले हथियार की तस्करी करता था। थानाध्यक्ष रत्न किशोर झा ने इसकी पुष्टि की।

      थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक टेम्पो से चालीस पीस देशी शराब जप्त किया गया। मौके पर टेम्पो चालक सह मालिक कुमार उर्फ बाठा को गिरफ्तार किया गया।

      थानाध्यक्ष की मानें तो पुलिस गिरफ्त में आया बाठा हिलसा शहर के दारोगाकुआं मोहल्ले का मूल निवासी है। टेम्पो चलाने से पहले बाठा हथियार की तस्करी करता था।

      झारखंड एवं बिहार के अपराधियों को हथियार की आपूर्ति करने के दौरान गिरफ्तार भी हुआ। इस संबंध में हिलसा थाना एवं झारखंड के थानों में बाठा के खिलाफ केस भी दर्ज है।

      इसी प्रकार मंगलवार की देर संध्या कुर्मियांबिगहा मोड़ के निकट से शराब के नशे में धुत अर्जुन शर्मा नामक एक शराबी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस गिरफ्त में आए अर्जुन के पास से करीब दो लीटर शराब भी जप्त हुआ।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!