अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      अवैध संबंध की शंका में पत्नी की चाकू घोंप कर हत्या

      “मदन साहू और उसकी पत्नी में कई साल से विवाद था। तीन बच्चे की मां होने के बाद भी मदन को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। एक बार वह कुछ दिनों के लिए भाग गई थी। जब लौटकर आई था उस समय थाने में बात होने के बाद वह उसे रख लिया था…”

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। ओरमांझी थाना के दड़दाग गांव निवासी मदन साहू ने पत्नी प्रीति देवी (45 वर्ष) को पेट में छुरा घोंपकर हत्या कर दी। प्रीति अपनी बेटी नेहा कुमारी के साथ सोयी हुई थी। पुलिस ने आरोपित देवर सुभाष साहू और पति को गिरफ्तार कर पुछताछ कर रही है।

      सूचना मिलने पर सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, थाना प्रभारी राजदेव प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। बेटी नेहा ने थाने में अपने पिता मदन साहू और चाचा सुभाष साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

      wife murdered in Ranchiनेहा ने बताया कि पिताजी और मां में हमेशा झगड़ा होता था। बीते शाम पिताजी घर आये और मां से कहा मोबाइल दो, हमारा मोबाइल कहीं छूट गया है। इसके बाद वह घर से मोबाइल लेने के लिए निकला व रात में लौटकर घर आया।

      उसके बाद खाने के लिए चावल देने पर उसे फेंक दिया और कहा कि रोटी खाएंगे। बेटी ने खाने के लिए रोटी दी। इसके बाद मैं मां वह के साथ सो गई। पिताजी दूसरे कमरे में सोने चले गए और एक भाई ड्यूटी करने बूटी चला गया था। जबकि छोटा भाई गाड़ी लेकर बिहार गया था।

      सुबह में 4.30 मां ने चीखते हुए आवाज दी की बेटी बचाओ, बाप चाकू से मार रहा है।

      शोर सुन कर हम उठे और पापा से कहा कि मां को मत मारिए, वह मर जाएगी। इस पर पिताजी ने कहा कि तुम्हारी मां को छोड़ दूंगा तो वह हमारी जान ले लेगी। दोनों को छुड़ाने में मेरा हाथ कट गया। इसके बाद ओरमांझी थाने पहुंच कर पुलिस को सूचना दी।

      मदन की बेटी नेहा ने कहा कि पिताजी ने चाचा सुभाष साहू के कहने पर मां को मार डाला। वह कहते थे, जमीन हम लेंगे। चाचा जमीन पर गैरेज खुलवाना चाहते थे, जिसका मां विरोध करती थी। शाम को पिताजी शराब पीकर घर आये थे। मां के पेट में पिताजी चाकू मारकर घुमा रहे थे।

      बच्चों ने बताया कि मां व पिताजी में मारपीट भी होती थी। लोगों ने बताया कि दोनों अक्सर लड़ते थे।

      पत्नी की हत्या के आरोपित मदन साहू ने शनिवार को शास्त्री चौक पर कुछ लोग से कहा था कि मैं जल्द बड़ा आदमी बनूंगा। उसके बाद वह घर चल गया था। वह जुमार पुल के पास काम करता था।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!